अनिल अभिव्यक्ति साहित्यिक समारोह

 
धामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की साहित्यिक सांस्कृतिक राजधानी धामपुर में अनिल अभिव्यक्ति ई पत्रिका की ओर से आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह ,कवि सम्मेलन

 और पुस्तक लोकार्पण थे में साहित्यकारों ने वर्तमान समय में साहित्यकारों के दायित्वों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय हित में लेखनी चलाते हुए राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत साहित्य की आवश्यकता पर बल दिया।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और नरेंद्र जीत सिंह अनाम द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

अनिल अभिव्यक्ति ई पत्रिका की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर समारोह के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि आनंद दीवान,पवन कुमार शर्मा (देहरादून),डॉ.पंकज भारद्वाज ( बिजनौर),अमन कुमार त्यागी(नजीबाबाद),सहित विशिष्ट अतिथि सतेन्द्र शर्मा तरंग,हरीश रवि,संजय प्रधान, आनन्द सिंह आनंद,पवन कुमार सूरज (देहरादून), संजीव शर्मा 'एकल'(जसपुर),

 डॉ.हितेन सिंह तड़प (मेरठ) सहित धामपुर की विशिष्ट प्रतिभाओं डॉ.राजेंद्र चौधरी, सुमित शर्मा, रोमियो मयूर को मुख्य वक्ता डॉ शंकरलाल शर्मा क्षेम और कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने अंग वस्त्र,माला और सम्मान पत्र अभिव्यक्ति रत्न सम्मान २०२५ से अलंकृत किया।  

मुख्य वक्ता डॉ शंकरलाल शर्मा क्षेम ने साहित्य रचने में सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्य अतिथि आनंद दीवान ने कहा कि पढ़ने की घटती प्रवत्ति के कारण जीवन मूल्यों का ह्रास हो रहा है। 

डॉ.पंकज भारद्वाज ने कहा कि कविताएं के संग चतुराई का होना और सामाजिक संबंधों के प्रति गंभीरता होना भी बहुत आवश्यक होता है।

 पवन शर्मा ने कहा कि धामपुर की धरा पर 
साहित्य और संस्कृति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला है। उन्होंने अनिल अभिव्यक्ति ई पत्रिका की चर्चा करते हुए इसे साहित्यिक यज्ञ की संज्ञा दी। फायकू विधा के जनक वरिष्ठ साहित्यकार संपादक अमन कुमार त्यागी ने कहा कि हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए उसके प्रयोग में किसी भी तरह का संकोच नहीं होना चाहिए। हमें दैनिक जीवन में हिन्दी को अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए।

सम्मान श्रृंखला में प्रोफेसर .पूनम चौहान, शुचि शर्मा,श्रीमती आभा शर्मा, ज्योति रानी, डॉ पंकज कुमार,नरेंद्र जीत अनाम डॉ सुरेन्द्र सिंह राजपूत सरस,, डॉ भूपेन्द्र कुमार, राजकुमार सिंह,हरिकांत शर्मा, डॉ सारंगा देश असीम, डॉ अमित गुप्ता, डॉ अभिनव शर्मा, रामसिंह सैनी सुमन,विभोर अग्रवाल,अशोक कुमार, वीरेंद्र बेताब, मनोज कात्यायन, भूपेन्द्र शर्मा, डॉ जितेन्द्र कौशिक, अभिषेक भारद्वाज,संजीव कौशिक, आफताब अहमद,मुकेश कुमार आदि को अभिव्यक्ति रत्न सम्मान प्रदान किया गया। 
इस अवसर पर मित्र लोक‌ देहरादून की ओर से आनंद दीवान,पवन शर्मा, सतेन्द्र शर्मा तरंग आदि ने कार्यक्रम संचालक डॉ.अनिल शर्मा 'अनिल'को साहित्य प्रहरी सम्मान प्रदान किया।


कार्यक्रम के दूसरे चरण में साहित्यकार डॉ भूपेन्द्र कुमार की कृति अखिल जग में गीत गूंजते का लोकार्पण सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम के तीसरे चरण में कवियों ने राष्ट्र प्रेम की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ योगेन्द्र नाथ शर्मा अरुण के निधन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल शर्मा अनिल ने किया।



Comments

Popular posts from this blog

फायकू एक नयी विधा

जय गणेश