जय गणेश
मंगलमूर्ति गजानना
जय गणपति श्री गणेश जी।
मां गौरा,पिता महेश जी।।
जय गणपति श्री गणेश जी।।
माता पिता,ब्रह्मांड सम,
बतलाया मंत्र विशेष जी।
जय गणपति श्री गणेश जी।।
पूजित प्रथम देवा मेरे
देते सुखद संदेश जी।
जय गणपति श्री गणेश जी।।
मंगलमूर्ति गजानना,
करना कृपा विशेष जी।
जय गणपति श्री गणेश जी।।
कर दो कृपादृष्टि प्रभु,
हर लीजिए सब क्लेश जी।
जय गणपति श्री गणेश जी।।
निर्मल करो मन बुद्धि को
करो इनमें आप प्रवेश जी।
जय गणपति श्री गणेश जी।।
यही प्रार्थना अपनी प्रभु,
सुख शांतिमय हो देश जी।
जय गणपति श्री गणेश जी।।
चरणों में नतमस्तक 'अनिल'
जय जयति जय देवेश जी।
जय गणपति श्री गणेश जी।।
* डॉ. अनिल शर्मा 'अनिल'
धामपुर उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment