अश्क जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

शायर महेन्द्र अश्क की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा सैलाब, कवि, शायरो व सहित्यकारो ने श्रद्वा सुमन अर्पित किए 

उनके पुत्र अमन त्यागी ने अपने पिता के साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन को याद किया 

शायरों व कवियों ने उनकी लिखी ग़ज़ल सुनाकर उनका स्मरण किया 

नजीबाबाद। देश के उर्दू के ख्याति प्राप्त शायर महेन्द्र सिंह अश्क की तेरहवी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा सैलाब, कवि, शायरो, सहित्यकारो व नगर के हजारों नागरिको, रिश्तेदारो, उनके मित्रों पहुंचकर श्रद्वा सुमन अर्पित कर अपने अपने अनुभव साझा कर श्रद्धांजलि दी।      
    
    नजीबाबाद कोतवाली रोड़ स्थित सिद्धबली विहार में उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने महेन्द्र अश्क के साहित्य सेवा, उर्दू भाषा से निकटता,उनकी विशिष्ट गजल, उनके व्यक्तित्व व अपनत्व का अपने अपने तरीके से बखान किया। कुछ शायरों व कवियों ने उनकी लिखी ग़ज़ल सुनाकर उनका स्मरण कराया। इनकी तेरहवी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनपद व बाहर से आए शायर, कवियों व सहित्यकारो ने शायर महेन्द्र अश्क के निधन को साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
 कुछ ने कहा वह अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी लिखी ग़ज़लों को गुनगुना कर उन्हें सदा याद किया जाएगा। 
    इस मौके पर उनके पुत्र अमन त्यागी ने अपने पिता के साहित्यक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी स्मृति में उनकी ग़ज़लों का एक संकलन प्रकाशित करने की घोषणा की। कवि आलोक त्यागी के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में  हिन्दी संस्थान के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य डॉ.शंकरलाल शर्मा  क्षेम, डॉ गुलशन बिजनौरी, सैयद अली हैदर, देवबंद से आये शायर जावेद आसी, शहंशाह बिजनौरी,रोशन लाल, धीरेन्द्र कुमार, उबैद नजीबाबादी ,शहबाज अख्तर,अभीदेव त्यागी, अजीम मुल्तानी, डेनिस मंगलौरी, फैजान मंगलौरी, सुशील त्यागी, मुकेश सिन्हा ने श्रंद्धाजलि सभा को संबोधित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। 

     श्रद्धांजलि सभा में आकाशवाणी कार्यक्रम अधिकारी शोभित शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष साकेन्द चौधरी, सदस्य अमर सिंह, ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, पूर्व आईएएस आर के सिंह, सरदार बलवीर सिंह, डा रईस भारती, डाक्टर गुलशन बिजनौरी,डा लोकेन्द्र त्यागी, डा अंशुल त्यागी, मुकेश त्यागी,डा एस के जौहर,वीरेंद्र पुष्पक, विनय कौशिक,दीपक त्यागी,तसनीम सिद्दीकी,डा राजीव अरोड़ा, डाक्टर मित्तल, ,डा एनपी सिंह, सरदार जितेन्द्र कक्कड़, कवि इंद्रदेव भारती, शायर मौसूफ अहमद वासिफ, अबरार सलमानी, एमडी खान, कान्हा आकाश कर्णवाल, विपिन त्यागी, कवि राजेश मिश्रा  राजू , नीतेश त्यागी, अंकुर अग्रवाल, कवि प्रदीप डेजी, कवयित्री डाक्टर मंजू जौहरी मधुर, शशीकलां राजपूत, अशोक अग्रवाल, श्याम तिवारी, धामपुर से आये कवि, साहित्यकार अनिल शर्मा अनिल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कवि, शायर, साहित्यकार, गजलकार, पत्रकार, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

फायकू एक नयी विधा

जय गणेश