हम सक्षम
विश्व विकलांग दिवस पर विशेष -
हम सक्षम
तन से हम विकलांग भले ही
लेकिन स्वस्थ हमारा मन।
मन की शक्ति के बल पर ही
सहज जी रहे हम जीवन।।
तन की कमजोरी कमियों संग,
सीख गए जीने का ढंग।।
आंख बिना सब काम कर रहे,
बिन हाथों भरे चित्र में रंग।।
खेल रहे हैं खेल सभी हम,
कर सकते हर मुश्किल हल।
गुरुजनों ने हमें सिखाएं,
जीवन जीने के कौशल ।।
हमें कहो विकलांग भले ही
मत समझो हमको अक्षम।
हम सब तो दिव्यांग है भैया
सभी कार्य में हम सक्षम।।
डॉ.अनिल शर्मा अनिल
धामपुर
Comments
Post a Comment