महेंद्र अश्क की ग़ज़लें कवर पेज का विमोचन
प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शायर महेंद्र "अश्क" पर केंद्रित पत्रिका "ओपन डोर" के विशेषांक (7-14 दिसंबर) और उनकी शायरी पर केंद्रित पुस्तक
"मेरे पिता महेंद्र अश्क की ग़ज़लें" (संपादक - अमन कुमार त्यागी) का आवरण महेंद्र अश्क द्वारा ही जारी किया गया।
अमन कुमार त्यागी ने बताया कि "ओपन डोर" के लिए दस दिसंबर तक लेखक अपने लेख दे सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुस्तक में अब तक जितनी भी ग़ज़ल उपलब्ध हो सकी हैं उन सबका संग्रह किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि जनपद बिजनौर का नाम शायरी की दुनिया में प्रसिद्ध करने वाले महेंद्र सिंह अश्क आज बेहद कमज़ोर हो गए हैं और बीमारी से जूझ रहे हैं।
इस अवसर पर अमन त्यागी, इंदु त्यागी, डॉ वंदना त्यागी, विपिन त्यागी, नितेश त्यागी, अनुज , अंकुश, जितेश, रजनी, मीनाक्षी, जीनू, अक्षि, तन्मय, गुनगुन, इशिका, कृपांश, राजा आदि परिवारजन उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment